जनवाणी सवांददाता |
गागलहेडी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोलकी टोल प्लाजा पर एसओ सतेंद्र राय ने सीट बेल्ट व मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों को चेताया साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने की अपील की। बुधवार को मुज्जफरनगर हाईवे कोलकी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया गया। जिसमे थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने गाड़ी में सीट बेल्ट ना लगाने वालो को हिदायत दी साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव को मास्क भी वितरित किए। वही बेल्ट लगातार चलने वाले वाहन चालकों को एक एक पानी की बोतलें भी दी गई। इस दौरान टोल इंचार्ज सौरभ कुमार, विपिन कुमार, विवेक, अजय प्रताप, लोकेश सिंह, विनीत तोमर, उत्तम राठी आदि मौजूद रहे।

