Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

500 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में चलेगा नौचंदी मेला

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिये एंटी रोमियो स्क्वाड
  • पूरे समय ड्रोन से होगी निगरानी, पांच कंपनी पीएसी भी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पहली बार प्रशासन के द्वारा आयोजित किये प्रांतीय नौचंदी मेले की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने कड़े कदम उठाए गए हैं। मेला परिसर में महिलाओं के साथ छेड़खानी न हो और चोर उच्चकों से लोगों को बचाने के लिये पूरे समय मेला परिसर में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मेला परिसर में बनाई गई कोतवाली के अलावा 20 चौकियां बनाई गई है। पूरे मेले को पांच सौ पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया है। इनकी मदद के लिये पांच कंपनी पीएसी भी दी गई है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मेले में सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेले में पांच कंपनी पीएसी तैनात होगी तो एक कोतवाली और 20 चौकियां भी बनेंगी। इसके साथ ही घुड़सवार दल और डाग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है।

04 11

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर आंनद गौतम को मेला प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही करीब पौने दो सौ पुरुष-महिला दारोगा, ढाई सौ हेड कांस्टेबल, पांच सौ होमगार्ड, दो सौ सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, घोड़ा पुलिस, डाग स्क्वाड, पांच वाच टावर, पांच कंपनी पीएसी, एक कोतवाली, 20 चौकी बनाई जाएंगी। इसके अलावा बिना वर्दी के महिला और पुरुषकर्मी भी घूमते रहेंगे। बिना वर्दी के भी पुलिसकर्मी घूमते रहेंगे।

एसपी सिटी ने बताया कि मेले में गुंडा दमन दल और एंटी रोमियो स्क्वाड भी घूमता रहेगा। शरारती तत्वों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी के कंट्रोल रूम पर हर वक्त कर्मचारी मौजूद रहेंगे। फोर्स गश्त भी करती रहेगी। उधर, खुफिया विभाग के कर्मचारी भी नजर बनाए रखेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img