Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

गर्मी का पारा बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली तेज

  • आरटीओ और अम्हेड़ा बिजली लाइन में दिक्कतों से हुई परेशानी
  • भीषण गर्मी में बिलबिलाए शहर और ग्रामीण क्षेत्रवासी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है और लोग गर्म हवाओं के प्रकोप से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। घर के अंदर रहना मुश्किल और घर के बाहर तेज धूप और लू। शुक्रवार को अम्हेड़ा बिजलीघर और आरटीओ से आने वाली पावर लाइन में खराबी के कारण दिन भर लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

वहीं, दिल्ली रोड पर एनआरसीटीसी के काम के कारण बिजली आपूर्ति कई बार बाधित हुई। विद्युत की जारी आंख मिचौली से जिले के नगरीय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के बेतहाशा पड़ने की वजह से लोगों की निगाहें राहत के लिए सिर्फ बिजली की ओर निहारने में टकटकी लगाए हुए है। बिजली की जारी आंख मिचौली के खेल से उनमें फैल रही नाराजगी विद्युत विभाग को कोसने में जा रही है।

03 12

मई महीने में पावर कट ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अम्हेड़ा बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों में दिन भर लोगों को बिना बिजली के दिन काटना पड़ा। शाम होने के बाद ठीक ढंग से पावर सप्लाई हो पाई। एमईएस बिजलीघर से जुड़े तमाम मोहल्ले बिजली कट से जूझते रहे। हैरानी की बात यह है कि बिजलीघर पर फोन मिलाने पर अधिकांश जगह फोन तक नहीं उठाया गया।

गर्मी से परेशान लोग विभाग को कोसते रहे। आरटीओ से आने वाली सप्लाई लाइन में खराबी आने के कारण कई मोहल्ले इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता नगर विजयपाल का कहना है कि अम्हेड़ा और आरटीओ की लाइन में खराबी आने के कारण लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा था। ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती,सदर, टीपी नगर, शास्त्रीनगर, जाकिर कालोनी, हापुड़ रोड, शताब्दीनगर, बागपत रोड आदि मोहल्लों में रात के वक्त भी पावर कट हुआ। पावर कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मौजूदा समय में पीक आॅवर्स में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है।

मांग के मुकाबले करीब 4,000 मेगावॉट का अंतर बना हुआ है। इस कारण गांवों, नगर पंचायत, तहसील स्तर पर बिजली कटौती की जा रही है। इस संकट की बड़ी वजह एक्सचेंज पर महंगी बिजली और यूपी में कई पावर प्लांटों का बंद होना है। एक तरफ जहां प्रदेश में बिजली संकट है। वहीं, दूसरी ओर उपकेंद्र और ट्रांसफॉर्मर की ओवरलोडिंग के चलते शहरों में भी बिजली कटौती हो रही है। आलम ये है कि दिन और रात के वक्त कई कई बार ट्रिपिंग की वजह से या फिर टेक्निकल फॉल्ट के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शहर में ओवरलोडिंग के कारण बिजली संकट पैदा हो रहा है।

रात जागते हुए बीत रही

भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। अधिक समय से हो रही विद्युत कटौती ने जिलेवासियों का जीना मुहाल कर रखा है।

वे दिन में काम और गर्मी की वजह से परेशान हो जा रहे हैं तो रात में बिजली न रहने पर आंखों की नींद छिन जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोग तो रात में मौसम में आ रही नमी की वजह से थोड़ा सुकून भी महसूस कर रहे हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए काफी फजीहत हो रही है। उनकी पूरी रात विद्युत कटौती की वजह से जागते हुए बीत रही है।

बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं

क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से 10 बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते हैं। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

आसमान से बरसी आग, गर्मी @ 39.5 डिग्री सेल्सियस

मोदीपुरम: शुक्रवार का दिन गर्मी के लिहाज से बेहद खराब दिन रहा। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने शुरू हो गई और शाम तक आग बरसने का सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते दिन में इस कदर गर्मी रही कि लोग दिन भर घरों में कैद रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी तीन दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। जिसके चलते तापमान 40 डिग्री को पार करेगा।

01 11

शुक्रवार को राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 60 एवं न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख पूरी तरह से शांत रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. उदय प्रताप शाही का कहना है कि आगामी तीन दिन तक गर्मी का भीषण रूप रहेगा। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में भी उछाल रहेगा। यह गर्मी बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी परेशानी खड़ी करेगी। इसलिए घरों से बाहर निकलते समय सूती कपड़ा पहनकर निकले। जिससे आप बीमारी से बच सकेंगे। लू के थपेड़े से हालत बेकाबू हो रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img