जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के पश्चात बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय भौतिक कक्षाओं के लिए सोमवार से पुनः खोले गए। जिसमें नौनिहालों को खेल गतिविधियों के साथ शैक्षिक अध्ययन कराया गया। कैलाशपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका अंशु ने बताया कि लगभग एक साल बाद विद्यालय खुले हैं तो नौनिहालों में घर जाने की जल्दी है।
इसीलिए सभी को खेल गतिविधियां कराई जा रही है। नौनिहालों ने भी कहा कि विद्यालय में आकर काफी अच्छा लगा । वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ही प्राथमिक विद्यालय को खोला गया है। जिसमें की नौनिहालों के लिए हर तरह के प्रबंध किए गए।

