Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा के युवा नेता नवीन बैंसला की कोरोना से मौत

  • दस दिन से केएमसी में भर्ती था 

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरकारी सिस्टम कोरोना के सामने जवाब देने लगा है। एक-एक कर कोरोना से पीड़ितों की सांसों की डोर टूट रही है। हालात बेहद विस्फोटक हो रहे हैं। युवा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता नवीन बैंसला(35वर्ष)पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजू की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। नवीन मवाना रोड स्थित केसरू बक्सर के रहने वाले थे।

नवीन अपनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। दस दिन पहले नवीन कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते उन्हें केएमसी हॉस्पिटल बागपत रोड पर भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को नवीन के बराबर के बेड पर स्थित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया, जिसके बाद नवीन घबरा गया और रविवार को नवीन की अचानक हालात बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन के परिजनों के अनुसार बारह दिन पहले मवानों में एक विवाह समारोह में नवीन गया था, जिसके बाद से ही उसको कोरोना संक्रमण हुआ है।

इसके बाद से ही उसको बुखार हुआ था, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मरने वाला युवक नवीन रालोद के जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह गुर्जर का सगा भतीजा था। नवीन अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़कर गए हैं। नवीन बैंसला की मौत की खबर से कसेरू बक्सर के लोग स्तब्ध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img