Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सीन कटने पर रो पड़े थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

CINEWANI


नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज एक बड़े स्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह फिल्मों में छोटे- मोटे रोल के लिए भी धक्के खाते थे। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में जब कमल हासन अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए आए तो उन्हें नवाज की एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें नवाज को यह बात करते हुए देखा जा सकता है कि वह कमल हासन स्टारर फिल्म हे राम (2000) का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्साहित हैं। वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हे राम के प्रीमियर को याद करते हुए देखा जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने दोस्तों को इनवाइट किया था। हालांकि उसी दिन कमल ने उन्हें सूचित किया कि उनकी छोटी भूमिका को किसी मुद्दे के कारण फिल्म से पूरी तरह से काट दिया गया है।

कमल ने नवाज से कहा, नवाज, अपने दोस्तों को बोल दो, तुम्हारा रोल कट गया है। नवाज ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह रो पड़े। जब कपिल शर्मा ने कमल हासन से इस घटना और नवाजुद्दीन की वर्तमान लोकप्रियता पर बोलने के लिए कहा को कमल ने कहा, ओह हां, मुझे पता है, मुझे उस पर गर्व है। वह एक शानदार एक्टर है, वो फुटेज की वजह से सीन कट हो गया। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैसे ब्लैक फ्राइडे, न्यू यॉर्क, पीपली लाइव, कहानी, मांझी: द माउंटेन मैन, सेक्रेड गेम्स, मंटो, ठाकरे जैसी फिल्मों के अलावा वह वेब सिरीज सिक्रेड गेम्स में नजर आए थे। आज वह एक सफल एक्टर हैं और इन फिल्मों में उनके रोल को काफी सराहा गया।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img