Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

NEET PG 2025 अब 3 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने दी परीक्षा आयोजित करने की मंजूरी

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025) परीक्षा को लेकर लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह परीक्षा पहले 15 जून को निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी कारणों और व्यवस्थागत चुनौतियों के चलते इसे स्थगित किया गया था।

एकल-शिफ्ट परीक्षा के आदेश के बाद आई थी चुनौती

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की 30 मई की एक सुनवाई में नीट पीजी परीक्षा को केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद NBE ने शीर्ष अदालत से समय सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, ताकि परीक्षा की नई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा क्या बोले?

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए NBE को राहत दी और परीक्षा की नई तारीख 3 अगस्त 2025 तय की। साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब और कोई समय सीमा नहीं दी जाएगी, यानी परीक्षा इस तय तारीख पर ही होगी।

छात्रों के लिए जरूरी तैयारी समय

इस फैसले से छात्रों को अब अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे वे अपनी तैयारी को और मज़बूती दे सकें। हालांकि, कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद यह साफ हो गया है कि परीक्षा को अब आगे टालने की कोई संभावना नहीं है।

पहले कब होनी थी परीक्षा?

गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 15 जून को दो पालियों में आयोजित की जानी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रारूप पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने से कठिनाई स्तर में भिन्नता हो सकती है, जिससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img