Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सात वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

  • पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर कार्रवाई की मांग
  • पुलिस ने मासूम को भेजा मेडिकल परीक्षण के लिए, जांच में जुटी

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: घर के बाहर खेलने गई सात वर्षीय मासूम को बहला फुसला कर पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम उसकी सात वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसला कर मासूम को अपने घेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोप फरार हो गया। मासूम के साथ हुई हैवानियत से वह सहमी हुई है और उसका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि जांच उपरांत तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...
spot_imgspot_img