Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रहिए सतर्क! कोरोना संक्रमण के 25 नए केस

  • सिटी स्टेशन, बस स्टैंड से यात्रियों के भी लिए सैंपल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को जारी कोरोना अपडेट में सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने 25 नए केसों की जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने 4880 सैंपल महानगर के अलग अलग इलाकों से लेकर भेजे थे। इनमें से 25 सैंपल संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अभी 2148 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुल संक्रमित की बात की जाए तो जनपद में अब संक्रमितों का आंकड़ा 21608 जा पहुंचा है।

हालांकि राहत की बात यह है कि डेथ रेट पर अंकुश लगाया गया है। उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या अभी भी 409 पर थमी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरा प्रयास है कि एक भी संक्रमित की मौत न हो। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमें अब तक कुल 1005683 सैंपल लेकर जांच को भेज चुकी हैं। शुक्रवार के संक्रमित केसों में 17 नए केस हैं। जबकि आठ केस ऐसे हैं जो कांटेक्ट ट्रेसिंग के हैं।

संक्रमितों में बड़ी संख्या नौचंदी थाना के गली नंबर एक कैलाशपुरी निवासी एक ही परिवार के लोगों की है। इनके अलावा शिव मंदिर आर्य नगर कंकरखेड, आनंद निकेतन सोफीपुर, सुभारती मेडिकल, एनएच-58 अंसल कुंडा, अंसल सुशांत सिटी, जगन्नाथ पुरी दिल्ली रोड स्याल व पूठ भी शामिल हैं। शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर कुल 137 यात्रियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए।

इनमें से 124 के एंटीजन कराए गए। कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। हालांकि 13 के आरटीपीसीआर कराया गया। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। बस स्टैंड पर 36 के सैंपल लिए गए। इनमें 20 एंटीजन कराए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव थी। यहां 16 आरटीपीसीआरभी कराए गए हैं। अन्य स्थानों पर 917 एंटीजन व 730 आरटीपीसीआर कराए गए हैं।

गांधीनगर में शिक्षक मिला कोरोना पॉजिटिव, गायब

क्षेत्र में कोरोना केस फिर से सामने आने लगे हैं। गांधीनगर मोहल्ला निवासी शिक्षक वर्तमान में बेगमाबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार वह हृदय रोगी है। तबीयत खराब होने पर दो दिन पूर्व शिक्षक न्यूटिमा अस्पताल में उपचार कराने गए थे। वहां अस्प्ताल द्वारा उनकी कोरोना की जांच कराई गई। बुधवार शाम रिपोर्ट आई तो पता चला कि शिक्षक कोरोना पॉजिटिव है।

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांधीनगर पहुंच गई। मगर वहां शिक्षक के घर पर ताला लगा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग का शिक्षक से संपर्क नहीं हो सका। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि गांधीनगर मोहल्ले में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आए है। उनके मकान पर ताला लगा हुआ है। पता चला है कि वह दिल्ली उपचार कराने गए है।

पैथ काइंड ने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बना दी पॉजिटिव

कोरोना टेस्ट को लेकर प्राइवेट लैब की लापरवाहियां व कारगुजारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक नया मामला गुरुवार को सामने आया है। जिसमें बच्चा पार्क स्थित पैथ काइंड लैब ने आरटीपीसीआर की कंप्यूटराइज रिपोर्ट तो निगेटिव दी, लेकिन सीएमओ को उक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव अपलोड कर दी गयी। यह पूरा मामला लालकुर्ती थाना के हेड मोहर्रिर वीर सिंह की पत्नी बबीता से जुड़ा है।

वीर सिंह व उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ थाना के क्वार्टर में रहते हैं। उनकी पत्नी के पथरी की समस्या है। डा. ऋषि भाटिया से आॅपरेशन की बात की तो उन्होंने पहले कोविड टेस्ट कराने कहा। वीर सिंह पत्नी को लेकर बच्चा पार्क स्थित पैथ काइंड लैब पहुंचे। उन्होंने बताया कि लैब से उन्हें जो रिपोर्ट दी गयी है, उसमें निगेटिव साफ साफ निगेटिव लिखा है, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग से काल आयी जिसमें कहा गया कि उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं।

उन्हें अस्पताल लेकर जाना है। यह सुनते ही वीर सिंह का दिमाग चकरा गया। कोरोना पॉजिटिव होने की बात सुनकर पत्नी की हालात बिगड़ गयी। उन्होंने मुश्किल से उन्हें संभाला। वह दौड़कर डा. ऋषि भाटिया के यहां पहुंचे। वहां लैब से भेजी गयी रिपोर्ट लेकर वह पैथ काइंड लैब पहुंचे। वहां जानकारी करने पर एक बार फिर बताया गया कि बबीता की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, लेकिन जब वीर सिंह ने लैब के स्टॉफ को बताया कि सीएमओ कार्यालय से डा. यामिनी की काल आयी थी जिसमें उन्होंने रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही है तो इस पर लैब के स्टाफ ने बजाए गलती मानने के वीर सिंह ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से बात की। बकौल वीर सिंह स्टाफ का कहना है कि शायद गलती से चली गयी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img