Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पर्यटन का नया केन्द्र उत्तर प्रदेश की विधानसभा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश की विधानसभा पर्यटन का नया केन्द्र बनता जा रहा है। पर्यटक छात्र छात्राएं आए दिन इसकी खूबसूरती देखने के लिए यहां आ रहे हैं। इसी क्रम में बहराइच तथा कानपुर के छात्र छात्राओं और अध्यापकों के दो दलों ने आज विधानसभा का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बताया कि अब तक विधानसभा के बारे में केवल सुना था लेकिन आज इसे देखकर यह बात सत्य हो गयी कि अपनी विधानसभा सबसे अच्छी विधानसभा है।

17 12

बहराइच के सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल 145 छात्र छात्राओं, 15 अध्यापक अध्यापिकाओं के अलावा कानपुर के एलेन हाउस पब्लिक स्कूल के 20 सदस्यीय दल ने पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हे बताया कि यह विधानसभा केवल 403 विधायको की नही, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की यह विधानसभा है। उन्होंने बताया कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जनता के प्रति जवाबदेही होने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक विधायक की ही होती है न कि किसी अधिकारी की। इसलिए जब तक विधायिका मजबूत नही होगी तब तक लोकतंत्र मजबूत नही होगा।

18 12

उन्होंने बताया कि 18वीं विधानसभा में अधिकतर पढ़े लिखे विधायक हैं। यह भी कहा कि राजनीति का स्वरूप अब बदल रहा है। इसलिए अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। एक छात्रा के सवाल के जवाब में श्री महाना ने बताया कि एक सिक्के दो पहलू की तरह ही लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।

15 12

इस मौके पर जब एक छात्र ने यह जानना चाहा कि आखिर विधानसभा में क्या कार्य किए जाते हैं? इस पर महाना ने उन्हे बताया कि विधानसभा में विधेयक पारित किए जाते हैं। जिसके अंतर्गत कानून व्यवस्था से लेकर जनहित के विकास के कार्य किए जाते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब मेें श्री महाना ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अधिकार होता है लेकिन कोई भी सदस्य बिना विधानसभा की नियमावली के तहत ही सदन में अपनी बात रह सकता है। इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थिति थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img