Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पत्नी को मारा डंडा नवजात को लगा, मौत

  • नशे में युवक रात में पत्नी की कर रहा था पिटाई
  • पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन: शराब के नशे में पत्नी की पिटाई कर रहे युवक का डंडा उसके डेढ़ माह के नवजात बच्चे को जा लगा। डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल बच्चे ने मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार रात क्षेत्र के गांव कादरगढ़ की है। गांव निवासी देवेंद्र बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके घर में देवेंद्र के अलावा पत्नी रेनू डेढ़ माह का बच्चा अकुल है। बीती रात जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपनी पत्नी रेनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने से गुस्साए देवेंद्र ने डंडा उठा कर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।

जिस समय देवेंद्र अपनी पत्नी रेनू की पिटाई कर रहा था, उस समय रेनू अपने डेढ़ माह के नवजात बच्चे अकुल को गोद में बैठाकर दूध पिला रही थी। मारपीट के दौरान जब वह बचाव करने लगी तो उस दौरान देवेंद्र का डंडा रेनू के बजाय उसके नवजात बेटे अकुल को जा लगा।

डंडा लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने अतुल को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अकुल ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवेंद्र गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पत्नी रेनू ने थाने में तहरीर दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img