Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

नवागंतुक छात्र-छात्राओं का धूमधाम से किया स्वागत

  • बीकॉम एलएलबी के मिस्टर फ्रेशर ताजीम व मिस फ्रेशर बनी शिखा पाल

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: एस डी कॉलेज आॅफ लॉ में बी कॉम एलएलबी के नवागंतुक छात्र छात्राओ का स्वागत धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कॉलेज चैयरमैन अशोक सरीन, सचिव विनोद कुमार संगल, कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा, कॉलेज प्राचार्या डॉ रेणु गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा साक्षी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कालेज के सचिव विनोद कुमार संगल ने कहा कि बीकॉम एलएल बी 5 वर्षीय पाठ्यकर्म लाने का गौरव एस डी कॉलेज आॅफ लॉ को ही प्राप्त है, अतरू वे आशा करते है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। कॉलेज डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा, प्राचार्या डॉ रेणु गर्ग ने कहा कि स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद जब कोई भी छात्र-छात्रा कॉलेज में प्रवेश करता है तो वह अपने भविष्य के निर्माण के प्रथम सोपान पर होता है और यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपने कर्तव्य का पूरा करने के लिए तैयार होते है और यह कॉलेज अपने स्थापना वर्ष 2003 से आज तक अनेक विद्यार्थियों को सौंप चुका हैं, जो अपनी योग्यता से समाज के विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

यहां के छात्रों ने वकील के रुप में, जज के रूप में कालेज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मुकुल गुप्त ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से अपने वरिष्ठ साथियों और कॉलेज स्टाफ का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन नमिता, समीर, सिमरन और कशिश ने किया । कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर ताजीम मिस फ्रेशर शिखा पाल , मिस्टर चार्म हर्ष वर्मा, मिस चार्म शीतल चुने गए, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा वर्णिका त्यागी , सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आकाश का चयन किया गया क क कॉलेज स्टाफ से इस अवसर पर अमित कुमार, प्रीति लौर, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, अनीता सिंह, छवि जैन, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज,वैभव कश्यप, गरिमा तोमर, प्रीति दीक्षित, अभिनव गोयल, विपुल सिंगल, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अभिनव अग्रवाल, शुभम सिंघल, उमेश त्रिपाठी, संजीव कुमार, विवेक सिरोही आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img