- परिजनों ने सुसराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: थाना क्षेत्र के ग्राम खारी में एक नवविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतका के परिजनों ने मृतका के पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
ग्राम बाकरपुर निवासी शौकत ने अपनी पुत्री तबस्सुम (23) का निकाह हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम खारी निवासी उस्मान के पुत्र सलमान से छह माह पूर्व किया था। मृतका के परिजनों ने बताया की मंगलवार की सुबह उन्हें तबस्सुम की मौत की खबर दी गई। तब्बसुम की मौत की खबर सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। आनन फानन में ही तबस्सुम के परिवार वाले खारी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मृतका के चचेरे भाई फरीद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर तबस्सुम को परेशान करने लगे करते थे जिसके विषय में तब्बसुम ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया भी था। नवविवाहित के परिजनों ने उसके पति सहित आधा दर्जन सुरालियों पर दहेज में कार की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर मृतका के ससुरालियों ने मृतका के आत्महत्या करने की बात कही गई है।

