- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: एक नवविवाहित ने अपने ससुराल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति मुबंई में नाई का काम करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयारी कर रही है।
किरतपुर क्षेत्र के गांव किशोर में फर्जाना उम्र 24 वर्ष की शादी तसलीम निवासी किशोर की साथ लॉकडाउन में छह जून को हुई थी। पति मुबंई में नाई का कार्य करता है तथा अभी मुंबई ही है।
मंगलवार की सुबह फर्जाना कपडे धोते समय पति से बात कर रही थी। कुछ देर बात युवती ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले सास भी मायके चली गई थी।
घर पर युवती के अलावा सिर्फ ससुर और नंद ही थे। सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार नजीबाबाद ने मौके का मुआयना किया। खबर लिखने तक आत्महत्या के कारण का पता नही चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

