Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एनआईए ने पंजाब-हरियाणा समेत पांच राज्यों में दी दबिश, जानिए कहां कहां हुई छापेमारी?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आतंकवादियों-गैंगस्टरों का नेटवर्क तोड़ने के लिए नेशनल इन्वेटिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30 स्थानों पर छापे मारे। एनआईए सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पंजाब में 27 फरवरी को 14 जगह एवं राजस्थान में दो ठिकानों पर छापों के दौरान हिरासत में लिए छह लोगों से पूछताछ और बरामद किए मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज के आधार पर की गई है।

पंजाब के मोगा और फरीदकोट में एनआईए टीमों ने मंगलवार सुबह छह बजे दबिश दी। सुबह कोटकपूरा में नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर टीम पहुंची। यहां टीम ने करीब दो घंटे तक तलाशी ली और परिवारवालों से पूछताछ भी की। दूसरी टीम ने मोगा के बिलासपुर गांव में 22 वर्षीय नौजवान रविंदर सिंह से पूछताछ की।

16 8

रविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर पर करीब 2:30 घंटे तक टीम तलाशी लेती रही और पूछताछ भी की। टीम एक मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही थी, जो कि उनका पुराना नंबर था। वह नंबर काफी समय पहले ही गिर गया था। एनआईए की एक अन्य टीम ने सुबह करीब छह बजे जगरांव के गांव मल्ला में भी दबिश दी।

एनआईए की टीम थाना हठूर की पुलिस की मदद से बलतेज सिंह के घर पहुंची। वहां टीम ने करीब 5 से 6 घंटे तक पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। सूत्रों के मुताबिक फेसबुक पर खालिस्तानी व गैंगस्टरों को लेकर शेयर की गईं फोटो व वीडियो को लेकर भी पूछताछ की गई थी। इतना ही नहीं परिवार से विदेश में कौन-कौन रहता है और वे कब से वहां हैं, इस तरह की कई जानकारी भी जुटाई गई।

हरियाणा के हिसार में एनआईए की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार टीम ने सिवानी के दरियापुर ढाणी में ट्रांसपोर्टर के घर छापेमारी की है। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img