Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

वेस्ट यूपी से बनेंगे नौ मंत्री, देखें चौंकाने वाली सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में पश्चिम से नौ मंत्रियों का शपथ लेना तय माना जा रहा है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व मंत्री दिनेश खटीक दोबारा मंत्री मंडल में शामिल होंगे। इनके अलावा मेरठ से डॉ. सोमेंद्र तोमर, बागपत से केपी मलिक, गाजियाबाद से सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, सहारनपुर से जसवंत सैनी और बलदेव सिंह औलख का भी मंत्री बनना तय हो गया है।

पश्चिम में मेरठ और गाजियाबाद ऐसे जिले हैं, जहां से दो-दो मंत्री बनाए जा रहे हैं। ये नौ नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। इन सभी नेताओं के नाम मंत्री लिस्ट में आने से पश्चिमी यूपी में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं सभी छह जिलों में मंत्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पहले से ही माना जा रहा था कि मेरठ से दिनेश खटीक और सोमेंद्र तोमर का मंत्री बनना तय है। उधर, योगी आदित्यनाथ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए मेरठ से विधायक और करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए हैं। मेरठ में शक्ति केंद्रों पर 100 से ज्यादा जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण देखा जाएगा।

दिनेश खटीक को चुनाव से कुछ दिन पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। ऐसे में उनकी इस बार भी मजबूत दावेदारी है। सोमेंद्र तोमर को गुर्जर समाज में सबसे युवा नेता होने के कारण जगह दी जा रही है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे जिले में भव्य तैयारियां की गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मंडल और शक्ति केंद्र स्तर तक के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बता दें कि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर गुरुवार सुबह ही लखनऊ पहुंच गए थे। मेरठ से कार्यकर्ताओं की बात करें तो जिला अध्यक्ष विमल शर्मा और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व में 15 से ज्यादा बसों और निजी वाहनों से 2,000 से अधिक कार्यकर्ता रात को लखनऊ पहुंच गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img