Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Box Office Collection: ‘निशानची’ और ‘अजेय’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल, ‘जॉली एलएलबी 3’ की धूम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन का अनुभव मिला। शुक्रवार को तीन बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज हुईं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3, जो अदालत के मज़ेदार किस्सों और सामाजिक संदेश के लिए पहचानी जाती है। निशानची अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म, जिसमें गहराई और सिनेमाई एक्सपेरिमेंट देखने को मिलता है। अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी यह बायोपिक सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है और उनके संघर्ष और उपलब्धियों को पर्दे पर प्रस्तुत करती है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि वीकेंड पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की और किसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

जॉली एलएलबी 3

लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा को हाथों-हाथ लिया और करीब 21 करोड़ की कमाई दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।

निशानची

अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।

अजेय

सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख तक ही सीमित रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी द्वारा निभाया गया योगी का किरदार चर्चा में तो है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर उतना बड़ा नहीं पड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img