Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जानिए, नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह से क्या कहा ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के मौके पर सड़क सुरक्षा उपायों की वकालत करते हुए आंखों की सही ढंग से पर जांच जोर दिया। इस दौरान उन्होंने तंजिया लहजे में कह दिया कि लोगों को अपने ड्राइवर्स की आंखों की जांच प्राइवेट अस्पतालों में करवानी चाहिए, क्योंकि सरकारी अस्पताल आंख की जांच रिपोर्ट गलत देते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सड़क और परिवहन मंत्री सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि ‘ड्राईवर्स की आंख निजी डॉक्टर्स से चेक कराइए। सरकारी में तो गलत रिपोर्ट दे देते हैं।’

नितिन गड़करी ने खुद के साथ हुए सड़क हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष रहते समय मैं अपनी लाल बत्ती वाली कार में सवार था। मेरा काफिला पूरे पुलिस प्रोटेक्शन में था, उसमें भी मेरा एक्सिडेंट हो गया, बाद में पता चला कि मेरे ड्राइवर को मोतियाबिंद था।’

इस दौरान गडकरी ने उम्मीद जतायी कि 2025 तक सड़क दुर्घटनाएं और इसके कारण होने वाली मौतें 50 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी और सड़क हादसे के शिकार हुए लोगों की जान बचाने के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि देश में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में 415 लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के काम में तेजी लाने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा कि पिछले साल केंद्र ने स्वीडन में एक सम्मेलन में भागीदारी की जहां 2030 तक भारत में सड़क दुर्घटनाओं में एक भी मौत नहीं होने देने का विचार व्यक्त किया गया। मंत्री ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि हम दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में 50 प्रतिशत तक गिरावट लाएंगे। आज हमने तमिलनाडु की सफलता की कहानी देखी है। वहां (तमिलनाडु) हादसों और मृत्यु संख्या में 53 प्रतिशत की गिरावट आयी है।’

गडकरी ने कहा कि ‘हमें 2030 तक इंतजार करना होगा, तब तक सड़क दुर्घटनाओं के कारण कम से कम छह-सात लाख लोगों की मौत हो जाएगी। वर्ष 2025 के पहले देश को हादसों और मौत की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट लानी होगी। ‘केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार सड़क पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र की पहचान करने और इसके समाधान के लिए 14,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना की शुरुआत के दौरान गडकरी ने कहा, ‘विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक ने सात-सात हजार करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय से भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हम दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए 14,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।’’

मंत्री ने उम्मीद जतायी कि मार्च अंत तक रोज 40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया जाएगा। गडकरी ने कहा, ‘अब तक हम सड़क निर्माण का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। आज हमने (प्रतिदिन) 30 किलोमीटर से ज्यादा सड़क निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया है, हम प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य हासिल करेंगे।’’

इस अवसर पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण ना केवल जान की क्षति होती है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि विभिन्न कारणों से हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती हैं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img