Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

गैर संप्रदाय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

  • मशीन में दाना भरने के विवाद में बिगड़ी बात, पांच श्रमिकों ने किया हमला
  • युवक पर किये ताबड़तोड़ वार, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थाना क्षे्रत्र शताब्दी नगर के उद्योगपुरम स्थित एक फैक्ट्री में मशीन में प्लास्टिक का दाना डालने को लेकर पांच श्रमिकों ने एक अन्य श्रमिक पर विवाद के चलते धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक हत्यारोपी को हिरासत में लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मेडिकल मोर्चरी के लिए भिजवाया।

परतापुर थाना क्षेत्र इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय इम्तियाज पुत्र इशाक अंसारी शताब्दी नगर क्षेत्र के उद्योगपुरम स्थित राधे प्लास्टिक फैक्ट्री में मशीन में दाना डालने का काम करता था। सुशांत सिटी निवासी नीलेश गुप्ता की राधे प्लॉस्टिक के नाम से फैक्ट्री है। तीन दिन पहले ही इम्तियाज फैक्ट्री में काम करना शुरु किया था। पिता फेरी लगाकर झाडू बेचने का काम करते हैं। परिवार में शादाब बड़ा बेटा वहीं इम्तियाज घर में सबसे छोटा था। एक बहन यासमीन इम्तियाज से बड़ी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से इम्तियाज तीन दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करना शुरु किया था। नीलेश की फैक्ट्री में प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन बनाये जाते हैं। इम्तियाज रात की शिफ्ट में करता था। इम्तियाज गुरुवार की शाम 7 बजे राधे फैक्ट्री में डयूटी पर गया था। वह फैक्ट्री में मशीन पर काम करने की तैयारी में था। मशीन में प्लॉस्टिक का दाना नहीं था। इम्तियाज ने मशीन पर दिन की डयूटी करने वाले आशू और गुलशन से कहा कि तुम मशीन में दाना डालकर नहीं जाते हो।

दाना डालकर तब जाया करो। इस बात पर इम्तियाज की आशू और गुलशन से कहासुनी हो गई। इम्तियाज और आशू व उसके साथी गुलशन और शिवम सभी आपस में कहासुनी करते हुए फैक्ट्री गेट पर आ गए। इस बीच आशू मशीन पर प्लॉस्टिक के ढक्कन काटने वाला धारदार चाकू भी चुपके से अपने साथ रखकर बाहर आ गया। गेट पर आते ही इम्तियाज पर आशू और गुलशन व शिवम और दो अन्य ने मारपीट कर दी।

18 16

मारपीट के दौरान आशू ने इम्तियाज के बांयी तरफ चाकू से दिल की तरफ ताबड़तोड़ कई वार किये। इस बीच इम्तियाज के साथ काम करने वाला कपिल उसे बचाने आया तो उस पर आशू ने चाकू से हमला कर दिया। इम्तियाज चाकू लगते ही नीचे गिर गया। फैक्ट्री गेट पर खून में लथपथ इम्तियाज को आसपास खड़े कुछ लोग केएमसी हॉस्पिटल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल में भर्ती के लिए कह दिया।

परिजनों को इम्तियाज के साथ हुई घटना की जानकारी मिली तो वे भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, परतापुर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने इम्तियाज की हालत देख उसे मेडिकल में रेफर कर दिया। परिजन घायल इम्तियाज को लेकर मेडिकल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने इम्तियाज की हालत देख उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया।

परिजनों ने आशू व गुलशन सहित तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने आशू और शिवम नाम के श्रमिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है। मवाना क्षेत्र गांव जंघेड़ी निवासी गुलशन मौके से फरार हो गया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर देर रात मेडिकल मोर्चरी और मृतक के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई।

इंस्पेक्टर ने कहा-हत्या, सीओ ब्रहमपुरी ने बताया गैरइरादतन हत्या

परतापुर क्षेत्र उद्योगपुरम स्थित राधे फैक्ट्री में हुई इम्तियाज की हत्या को सीओ ब्रहमपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि यह हत्या नहीं है गैरइरादन हत्या में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ब्रहमपुरी के इस बयान पर परिजनों ने सवाल उठाये हैं। परिजनों का कहना है कि इम्तियाज की हत्या हुई है। धारदार चाकू से इम्तियाज पर आशु और गुलशन ने ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा है।

आशू और गुलशन फैक्ट्री के अंदर से ही चाकू को छिपाकर बाहर लाये थे। फैक्ट्री के बाहर आते ही उन्होंने इम्तियाज पर कई वार किये। इसके अलावा इम्तियाज के साथ एक श्रमिक कपिल भी चाकू लगने पर घायल हुआ। परतापुर पुलिस ने गैरइरादतन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा हत्या की घटना को गैरइरादतन हत्या में दर्ज करना उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img