- देहरादून से आई टीम ने खंगाला घर और मेडिकल स्टोर
- थानाभवन कस्बा मेडिकल स्टोर संचालकों मचा हड़कंप
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर देहरादून से आई नॉरकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानी पुलिस को साथ लेकर एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। साथ ही, मेडिकल स्टोर संचालक का घर भी खंगाला। छापे के दौरान टीम को किसी तरह की प्रतिबंधित दवाई छापेमारी के दौरान नहीं मिली। जिस पर टीम बैरंग लौट गई। इस दौरान नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को थानाभवन के मुख्य बाजार में स्थित मेडिकल स्टोर पर नॉरकोटिक्स विभाग देहरादून से आए अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते हुए गहनता से एक-एक मेडिसन जांच की। मेडिकल स्टोर पर पर किसी प्रकार का प्रतिबंधित सामग्री न मिलने पर अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर के ऊ पर ही संचालक के घर की भी जांच की गई।
घर में रखी अलमारी बक्से आदि जांच में भी कोई प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। जिसके बाद विभाग के अधिकारी वापस लौट गए। जांच के दौरान पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि वे नॉरकोटिक्स विभाग देहरादून से आए हैं। टीम ने पहले स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की है।
नॉरकोटिक्स अधिकारियों का कहना था कि उन्हें नशीली दवाइयों के बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। परंतु छापेमारी में इस प्रकार की कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। नारकोटिक्स विभाग की छापेमारी को लेकर थानाभवन के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही पलों में नगर की सभी दुकानें लगभग बंद हो गई। विभाग की टीम के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

