Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं: संगल

  • वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने 30 लोगों को दी रजाई

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति शामली द्वारा द्वितीय शिविर में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों को रजाइयां वितरित की गई। इस दौरान 30 जरुरतमंद लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द संगल पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद शामली एवं विशिष्ट अतिथि सत्यपाल सिंह कोतवाली प्रभारी शामली रहे। पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने संस्था द्वारा निरन्तर किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए गए सेवा कार्य एक सराहनीय कार्य है क्योंकि जिस अवस्था लोग असहाय की जिंदगी जीते है ये लोग दूसरों की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कार्य के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।

कोतवाली प्रभारी शामली सत्यपाल सिंह ने कहा कि यदि पुलिस सम्बंधी कोई भी कार्य वरिष्ठ नागरिकों ससम्मान संस्था का आता है तो समय से पूरा कराने का प्रयत्न करूंगा। संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने आह्वान किया कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी रूप में परेशान न किया जाए। संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रामअवतार तायल, प्रवक्ता रमेश देहरादून ने भी कार्यक्रम को सम्बोघित किया। संचालन देवेन्द्र आचार्य ने किया

कार्यक्रम में सत्यपाल आर्य, मदन कुमार मित्तल कोषाध्यक्ष, चमनलाल अरोरा, सुरेन्द्र सरोहा, अशोक वशिष्ट, प्रेमचंद मित्तल, जनेश्वर दयाल बंसल, पवन गोयल, महिपाल शर्मा, संरक्षक अशोक गर्ग, श्यामलाल शर्मा, संसार सिंह, अरुण जैन, विनोद अत्री, डा. सत्यपाल बाग्ला, लाला विनोद कुमार गोयल, पवन कुमार शर्मा, सुभाषचंद शर्मा, जितेन्द्र राणा, चन्द्रकुमार शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img