Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

PNB Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिस पदों के लिए Notification जारी, 8 फरवरी से आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन

PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया BFSI SSC पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
bfsissc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए

अन्य शर्तें और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

बैंकिंग सेक्टर में करियर का मौका

PNB की यह अप्रेंटिस भर्ती युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने का सुनहरा मौका मानी जा रही है। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ बैंकिंग सिस्टम को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img