जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: एसबीडी महिला महाविद्यालय धामपुर के सभागार में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा गतिविधि प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान तथा मैत्री बोध परिवार चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से एक दिवसीय तनाव प्रबंधन और भावनात्मक स्थिरता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए मैत्री सोनी ने विषय की सार्थकता एवं उपयोगिता को स्पष्ट करते हुए बताया कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित है। बढ़ा हुआ तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिये बहुत अधिक हानिकारक होता है। कार्यक्रम में तनाव से जुड़े सभी पहलुओं के विषय में चर्चा की गयी। जैसे तनाव क्या है, तनाव क्यों होता है, तनाव के प्रकार, लक्षण, उपाय और नुकसान आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की।

