Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

नर्सरी में प्रवेश 2023-2024: ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फरवरी से करें आवेदन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को दिल्ली शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर मिली है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, वंचित वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के बच्चों की 25 फीसदी सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।

शिक्षा विभाग ने बताया है कि 10 फरवरी से नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरू होगी। आवेदन करने के लिए बच्चों के अभिभावकों को 15 दिन का समय मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। प्रवेश के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ तीन मार्च को जारी किया जाएगा।

हालांकि 75 प्रतिशत (सामान्य श्रेणी) की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। सामान्य श्रेणी के बच्चों के दाखिले के लिए दूसरी सूची छह फरवरी को जारी होनी है। निजी स्कूलों मे इन कक्षाओं की करीब 40 हजार से अधिक सीटों पर ऑनलाइन आवेदन निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

एक से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन ना हो इसके लिए बच्चे का आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। सभी श्रेणियों में दाखिले के लिए अभिभावक को तीन वर्ष से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।

किसी आवेदक की ओर से एक से अधिक आवेदन किए जाते हैं तो लॉटरी के बाद उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया के तहत एक लाख वार्षिक आय से कम वाले ईडब्ल्यूएस के बच्चे, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों की 22 फीसदी सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।

वहीं अन्य तीन फीसदी सीटें दिव्यांग श्रेणी के बच्चों के लिए हैं। ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग के लिए नर्सरी में तीन से पांच वर्ष, प्री प्राइमरी यानि केजी के लिए चार से छ: वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच से सात वर्ष आयु सीमा तय की गई है। जबकि दिव्यांग श्रेणी के लिए नर्सरी में दाखिले की आयु सीमा तीन से नौ वर्ष, केजी की चार से नौ वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा पांस से नौ वर्ष है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img