जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: होली पर्व के उपलक्ष्य में दादरी के चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार यज्ञ का आयोजन कर छात्राओं ने सुख शांति की कामना की।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा पंडित शिवकुमार ने कहा कि यज्ञ करके देवी-देवताओं की आराधना की जाती है और यज्ञ से उत्पन्न अग्नि व धुएं से हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है, ओर वातावरण में फैले विषैले कीटाणु व नकारात्मक सोच का खात्मा होता है।
उन्होंने कहा की यज्ञ करने से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है और जीवन में ऊर्जा आती है। इस अवसर पर प्रबंधक ओमपाल सिंह, चंद्र वीर सिंह, राजू तोमर सिरसली, प्राचार्या डॉ. संगीता, रोशनी सक्सेना, अंजलि, आयशा, शिवानी, निधि, आंचल, छवि, नरगिश, रिया, प्रिया, आरती, विशाखा, अमरीन, पूजा, शालू, गीता आदि उपस्थित रही।

