- डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
- पावती पर्ची भी दी गई ताकि समय से समस्या का निस्तारण हो
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक पहुंचे। दोनों अधिकारियों के समक्ष फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिन्हें एसपी की पहल पर पीली पावती पर्ची दी गई, ताकि शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके और इसमें संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर उनकी जवाबदेही तय की जा सके।
उन्होंने जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का भी अवलोकन करते हुए पूर्व में आई शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र में कब्जााारियों को चिह्नित कर उनसे भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करें।
इस मौके पर एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

