- भाकियू कार्यकर्ता बोले समय पर चलें चीनी मिलें
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: नवनियुक्त भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सरधना अशफाक जैनपुर का बनाए पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह किसानों के हकों की लड़ाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की तरह अगुवाई में लड़ते रहेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पार्क जयपुर का क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर भारतीयों के नवनीत पदाधिकारियों ने वार्तालाप करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के लिए संघर्ष करती है।किसान भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा है वह अराजनीतिक संगठन हम किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
भारतीय किसान यूनियन छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार करनावल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एक ऐसा अराजनीतिक संगठन है जो किसानों के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है किनौनी शुगर मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है और ना ही गन्ना सोसायटी किसानों के रकबा छूट रहा है या जो खामियां हैं उनको ठीक करें उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक गन्ने का भुगतान वह गन्ना फैक्ट्री गन्ना फैक्ट्री चलनी चाहिएं।
भाकियू कार्यकर्ताओं कहा कि सरधना से बिनोली मार्ग मेजो गड्ढे बने हुए हैं वे तुरंत भरे जाएं। बिजली के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने पर भी चर्चा की गयी। इस मौके पर अध्यक्षता बाबा जमील संचालन यामीन प्रधान ने किया जबकि मुख्या रूप से चौधरी रईस खान, मुनव्वर राणा, मनसूर राणा खिवाई, मुजम्मिल, सलीम प्रधान, मास्टर वेद सिंह, सूफी मुस्लिम, उज्जवल व मोहित आदि रहे।

