- हरिद्वार के एक बड़े संत को लग सकता है बड़ा झटका
- दिल्ली पुलिस का हरिद्वार में एक बड़े संत के ठिकानों से सबूत जुटाना है मकसद
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को आज दिल्ली पुलिस कीब्रांच हरिद्वार लेकर पहुंची है।
बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर धनखड़ की हत्या के बाद सुशील कुमार कथित रूप से हरिद्वार में छिपे थे। यही नहीं, इस दौरान पुलिस पहलवान का मोबाइल फोन भी बरामद करने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि दिल्ली पुलिस का मकसद हरिद्वार में एक बड़े संत के ठिकानों से सबूत जुटाना है। हालांकि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम पहलवान सुशील कुमार को शरण देने वाले से हरिद्वार में पूछताछ कर रही है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सागर धनखड़ हत्याकांड की जांच के लिए सुशील कुमार को
अन्य कई प्रदेशों में लेकर गई थी। जिसके बाद आज दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को हरिद्वार लेकर पहुंची और कई जगह हरिद्वार की बढ़िया अंखियों से पूछताछ की जा रही है। अब लगता है कि हरिद्वार के एक बड़े संत को बड़ा झटका लग सकता है।

