जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कलेक्ट्रेट सभागार मे वृहद्व वृक्षारोपण अभियान के संबंध मे आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी निदेशक उद्योग कानपुर मनीष चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को कार्य योजना बनाकर जनसहभागिता के साथ सफल बनाये। उन्होंने कहा कि जनपद के वृक्षारोपण के लिए कुल लक्ष्य 6558790 को शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करायी जाए तथा वृक्षारोपण के कार्यों को क्रॉस चेक भी किया जाए। पाचं जुलाई 2022 को करीब 46 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। ब्लॉक हल्दौर के ग्राम कादरपुर जसवंत (रामपुर ठकरा) में आयोजित कार्यक्रम में करीब 16500 पौधों का रोपण किया जायेगा।

