Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

UP Police Constable Exam 2024: किस दिन आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां जानें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और अगस्त में दोबारा आयोजित हुई। उम्मीदवारों से 19 सितंबर तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां मांगी गई थी। वहीं, अब सभी को ​परिणाम का इंतजार है।

रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि रिजल्ट से जुड़ा कोई अपडेट अक्तूबर के पहले सप्ताह में आ सकता है।

कब आएगा परिणाम?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) अक्तूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘X’ पर जानकारी दी

क्या बोले सीएम योगी?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, “इस महीने के अंत तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी करें। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, परीक्षाओं की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img