Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Ram Kapoor: एक बार फिर राम कपूर ने घटाया इतना वजन, सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर, बोले ‘मेहनत अभी भी जारी है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर के अचानक हैवी वेट लॉस ने फैंस को चौका दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी बदली हुई तस्वीरें वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हाल ही में अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ नई तस्वीरें साझा कीं और साथ ही वजन घटाने पर हो रही टिप्पणियों पर भी जवाब दिया।

‘मेहनत अभी भी जारी है’

अभिनेता राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में एक्टर शर्टलेस नजर आ रहे हैं, जिसमें वह उत्साह से अपनी बॉडी को दिखाते नजर आ रहे हैं। शेयर की गई एक तस्वीरों में राम कपूर काला चश्मा लगाए हुए अजीबोगरीब रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि मेहनत अभी भी जारी है और लक्ष्य तक पहुंचने में अभी लंबा रास्ता तय करना है। साथ ही उन्होंने शर्टलेस तस्वीरों के लिए माफी भी मांगी।

डब्बू रतनानी ने किया कमेंट

वहीं, राम कपूर के इस पोस्ट पर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कमेंट किया, ‘जब आप तैयार हो तो शूट का प्लान करें’। यह कमेंट अभिनेता की फिटनेस के लिए एक तोहफे की तरह है। इसके जवाब में एक्टर ने जवाब दिया, ‘भाई मैं तब तक आपके कैमरे के सामने आने की हिम्मत नहीं कर सकता जब तक कि मैं अपने लक्ष्य तक पूरी तरह से नहीं पहुंच जाता, इसलिए कृपया मुझे और समय दें जब मुझे लगे कि मैं सौ फीसदी तैयार हूं, तब हम इसकी योजना बना सकते हैं।’ हालांकि, आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि एक्टर ने 18 महीनों के अंदर 55 किलो वजन घटाए हैं, जिसे लेकर नेटिजंस ने उन पर वजन घटाने वाली दवा के उपयोग करने का आरोप भी लगाया था।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट काम की बात करें तो अभिनेता को टीवी सीरियल ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से काफी पहचान मिली थी। आखिरी बार राम कपूर को ‘खलबली रिकॉर्ड्स’ नामक वेब सीरीज में देखा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img