- निजी फाइनेंस कंपनी के नाम पर रुपए दोगुने करने के नाम पर ठगी करने का मामला
जनवरी ब्यूरो
धामपुर: कोतवाली पुलिस ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के नाम पर रुपए दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंध कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकथल सानी निवासी अमित चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। कंपनी ने धामपुर में लोगों के बचत खाते, एफडी और आरडी खाते खुलवाए थे, जिनका कलेक्शन कंपनी उससे कराती थी।
उसके बताया कि उक्त कंपनी में चार डायरेक्टर थे। जिनमें कंपनी डायरेक्टर रसीद अहमद पुत्र बाबू, शकील अहमद पुत्र शौकीन, बृजपाल सिंह पुत्र जय सिंह व अबरार पुत्र शकूर शामिल है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रसीद अहमद, शकील अहमद, बृजपाल सिंह व अबरार अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 व 406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की।

