जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: पुलिस ने गुरुवार को बडौत मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास से एक युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहम्मद हसन पुत्र दिलशाद उर्फ दिल्लू निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ का 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने एक वारंटी रोजूदिन पुत्र मेहरदीन निवासी बड़ावद को भी गिरफ्तार किया। उधर मारपीट के मामले में राहुल, मोनू, गुड्डू व पंकज निवासीगण शाहपुर बाणगंगा का शांति भंग की धारा में चालान किया गया।

