Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कैडेट्स को सिखाया एक गोली, एक दुश्मन: चौहान

  • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग की सिखाई बारीकियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप 264 के पांचवें दिन कैंप कमांडेंट कर्नल महेश चौहान व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आदित्य चौधरी के निरीक्षण में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पॉइंट 22 डीलक्स राइफल से फायरिंग का अभ्यास किया। कर्नल महेश कुमार चौहान ने एनसीसी कैडेट्स को अच्छा निशाना लगाने के सिद्धांत, अच्छी मजबूत पकड़, दुरुस्त सिस्ट, दुरुस्त ट्रिगर आॅपरेशन के बारे में प्रशिक्षण दिया।

पॉइंट 22 डीलक्स राइफल के पार्ट्स के बारे में एनसीसी कैडेट्स को अवगत कराते हुए कर्नल महेश चौहान ने कहा कि फायरिंग करने से एनसीसी कैडेट्स के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है साथ ही एक अच्छे फायर को थल सैनिक कैंप में एवं बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होता है।

21 17

कैंप एजूडेट कैप्टन डॉ. अंजुला राजवंशी है। एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग कराने में लेफ्टिनेंट मैगडेलीन ईमान वेल, सीनियर जीसीआई सीमा, सूबेदार मेजर हरदीप सिंह, सूबेदार मेजर हरजीत सिंह एवं बीएचएम सत्येंद्र कुमार का पूर्ण सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img