- ट्रक चालक को लिया हिरासत में
जनवाणी संवाददाता|
कोतवाली देहात: बाइक व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव सैनावाला निवासी मनोज कुमार पुत्र रामचंद्र शनिवार की देर रात को मजदूरी करके अपने घर वापस जा रहा था। देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे 74 पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर तिराहे के सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनोज बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंचाया। घायल की नाजुक हालत देखते हुए उसे भी बिजनौर के लिए रेफर दिया गया। बिजनौर से मनोज को मेरठ के लिए रेफर किया गया।
मेरठ जाते समय घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को अपनी हिरासत में लिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

