-
चिरचिटा में हिंडन नदी में नहाने गए थे तीन युवक
-
एक युवक हिंडन नदी में डूबा, पुलिस, गोताखोर कर रहे तलाश
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: चिरचिटा गांव में नदी में नहाने गए तीन युवको में से एक युवक नदी के तेज बहाव में डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण भी तलाश में जुटे। बाद में पुलिस, गोताखोरों ने यहां युवक की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात्रि तक युवक की तलाश जारी थी।
शनिवार शाम को चिरचिटा गांव का रहने वाला युवक संजय उर्फ कल्लू पुत्र ओमबीर कश्यप अपने दोस्तों के साथ हिंडन नदी में नहाने गया। जैसे ही वह नदी में नहा रहा था तभी युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।


