Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सिविल लाईन पुलिस व पुलिस मुठभेड में एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार

  • बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार व चोरी के वाहन बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर : पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसमे वह घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2024 07 05 at 10.37.04 AM

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा सिन्धावली अन्डरपास के पास आने जाने वाले वाहनो की सघनता चेंकिग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बिना नम्बर की 01 मोटरसाईकिल जिसपर 02 व्यक्ति सवार थे, जिसे चेंकिग के लिए रूकने का ईशारा किया, परन्तु मोटर साईकिल सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो यह मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरा समझकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया|

जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी | जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा एक बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से एक तमन्चा मय एक जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर , एक नाजायज चाकू, चोरी की एक मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम केशव उर्फ केशु पुत्र तेजपाल निवासी बचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर व अर्जुन पुत्र रामवीर निवासी बचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने बदमाशो से पूछताछ के आधार पर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img