Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Opration Sindoor के एक साल, PM Modi ने सेना के शौर्य को किया नमन, अमित शाह बोले- दुश्मन कभी नहीं भूलेंगे भारत की ताकत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बुधवार को एक वर्ष पूरा हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और अदम्य पराक्रम को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

‘ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तैयारी और आपसी समन्वय को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से प्रस्तुत किया। साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों ने भी देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर पूरी मजबूती से कायम है।

अमित शाह बोले- कहीं भी छिप जाएं, बच नहीं सकते आतंकी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और अचूक मारक क्षमता का ऐतिहासिक प्रतीक बन चुका है।

अमित शाह ने कहा कि इतिहास इस दिन को भारतीय सेनाओं की सटीक स्ट्राइक क्षमता, खुफिया एजेंसियों की मजबूत जानकारी और राजनीतिक नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति के संयुक्त प्रदर्शन के रूप में याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों और उनके ठिकानों को सीमा पार जाकर नष्ट किया गया। गृह मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकी कहीं भी छिप जाएं, वे भारत की नजर और सेना की मारक क्षमता से बच नहीं सकते।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 7 मई 2025 की तड़के ‘Opration Sindoor’ Launch किया। भारतीय वायुसेना और सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक Airstrike की। इस कार्रवाई में कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए और 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

मोदी ने दिया था नया रक्षा सिद्धांत

ऑपरेशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा था कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले की भारी कीमत आतंकियों के साथ-साथ उनके आकाओं को भी चुकानी होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत अब परमाणु धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है और देश की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा।

देशभर में सेना के पराक्रम को सलाम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देशभर में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद किया गया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने सेना के पराक्रम को नमन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई बताया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here