Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज ले लिए अस्पताल भेजा।
गुरुवार की रात नांगल थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासीगण हर्षवर्धन पुत्र ओमराज उम्र 20 वर्ष और अंकुल पुत्र जयपाल उम्र 20 वर्ष अपने किसी रिश्तेदार को चन्दक छोड़ने गए थे।

जब ये दोनों रात के लगभग 9 बजे चन्दक से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी नांगल चन्दक मार्ग पर पट्रोल पम्प के समीप इनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी अंकुल गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायल अंकुल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक हर्षवर्धन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img