Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आगामी आठ सितंबर को आनलाइन रोजगार मेला

  • सात सितंबर की शाम तक आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में एक्सजेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, स्टार रैम्बो लाइफ, हिताची हैल्थ केयर स्कॉरपिक इंडिया, स्मार्ट टच, निशान्त समाज कल्याण फाउंडेशन समिति, सिको एक्वा आदि कम्पनी द्वारा एडवाइजर, डाटा एंट्री आपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कॉर्डिनेटर, कम्प्यूटर आपरेटर, टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल आदि पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए टेलीफोनिक एवं आनलइन साक्षात्कार करेगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि आयोजित होने वाले रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए वेबसाइट पर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्रातक आदि उत्तीण है। जिसके लिये आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। रोजगार मेला में आनलाइन साक्षात्कार के लिए आगामी 7 सितंबर की सायं तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img