जनवाणी ब्यूरो |
बड़ौत: कोरोना संक्रमण से बच्चों के बचाव के लिए चल रही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत कंपोजिट स्कूल बरनावा बिनौली ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बरनावा में घर घर जाकर बच्चों को वर्क शीट की फोटो कॉपी बांटी। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शिक्षिका श्रीमती शालू सिंह एवं अन्य मंगलवार को बच्चों के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिन बच्चो के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है।
उन बच्चों को घर में पढ़ाई करने के लिए वर्क शीट की फोटोकॉपी कराकर बांटी। इस दौरान उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक बच्चों को करीब 35 वर्क शीट बांटी। जिन बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन है। उनकी ऑनलाइन पढ़ाई हेतु उन्हें दीक्षा ऐप व रीड एलांग ऐप डॉउनलोड कराकर फोन चलाना सिखाया। शिक्षिका श्रीमती शालू सिंह ने बताया कि एक सप्ताह बाद वर्कशीट को एकत्र करके चेक किया जाएगा। इसके बाद फिर से वर्कशीट बांटी जाएंगी।

