Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

नर सेवा ही नारायण सेवा का मिलता है सुख: कौशिक

  • लायंस आई कैंप में 304 की जांच, 62 आॅपरेशन  को भेजे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: लायंस क्लब शामली द्वारा सत्र का 17वां नि:शुल्क आई आॅपरेशन कैंप लाला गंगाशरण लायंस आई हॉस्पिटल पर आयोजित किया गया। जिसमें 304 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 62 मरीजों की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर आॅपरेशन के लिए लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया।

रविवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित लाला गंगा शरण लायंस आई हॉस्पिटल पर सत्र के 17वें निशुल्क आई आॅपरेशन कैंप का शुभारंभ समाजसेवी विजय कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने मरीजों के लिए सद्भावना व्यक्त कर भविष्य में भी सेवाएं देने के आश्वासन दिया।

आई कैंप चेयरमैन लायन नवीन जैन ने बताया कि कैंप में 304 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिनमें से 62 की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उन्हें लायंस हॉस्पिटल गाजियाबाद भेजा गया। लायन अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि कैंप में आॅपरेशन, आने-जाने, दवाई व खाने आदि की व्यवस्था समाजसेवी विजय कौशिक द्वारा की गई।

आंखों की जांच लायन डा. अशोक सिंघल, आप्थेल्मोलोजिस्ट अंशुल भारद्वाज, नितिन कुमार द्वारा की गई। लायन अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि यह हास्पिटल साईट पर लगने वाला पहला कैम्प था। आज ही ओपीडी की मशीनों का ट्रायल भी किया गया। अब शीघ्र ही मशीनों से जांच एवं आॅपरेशन शामली में ही प्रारंभ किए जाएंगे।

इस अवसर पर सचिव मुकेश गर्ग, विकास अग्रवाल, राकेश कच्छल, अशोक गर्ग, रागिनी गर्ग, अंजुल जैन, अशोक कोरियर, अनिल कच्छल, नवीन अग्रवाल, मोहन लाल गुप्ता, कमल जैन, रणधीर सिंह, रामफल, इकराम आदि उपस्थित रहे

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img