जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के पास देने के लिए नफरत और हिंसा के अलावा कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का इरादा पश्चिम बंगाल को बर्बाद और विभाजित कर देने का है और आरोप लगाया कि भगवा दल असम और तमिलनाडु में भी यही कर रहा है।
BJP talks of building "Sonar Bangla" but has destroyed entire country: Rahul Gandhi at a rally in Uttar Dinajpur
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2021
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सोनार बांग्ला बनाने की बात करती है लेकिन उसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इकलौता ऐसा राज्य है जहां आपको नैकरियां पाने के लिए ‘कटमनी’ देना पड़ता है।

