Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ओपीडी, लैब, लाइब्रेरी और वर्कशॉप सील

  • चल रही थी बेसमेंट में, मेडा की कार्रवाई के डर से कोचिंग संचालक ताले डालकर मौके से हुए गायब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बेसमेंट के दुरुपयोग व बगैर एनओसी मवाना रोड व रक्षापुरम क्षेत्र में संचालित की जा रही ओपीडी, लैब, लाइब्रेरी, बाइक वर्कशॉप व एक अन्य बेसमेंट जिसका व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था, मेडा के प्रवर्तन दल ने शनिवार को उसे सील कर दिया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मची रही। सील की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर शहर के दूसरे इलाकों में बेसमेंट में संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटर संचालक वहां ताले डालकर गायब हो गए। मेडा की लगातार चल रही कार्रवाई से पूरे शहर में अवैध रूप से बेसमेंट में चल रही व्यसायिक गतिविधियां करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को मेडा प्रवर्तन दल को लेकर प्रभारी जेई राकेश राणा रक्षापुरम में संजय चौहान के ठिकाने पर पहुंचे। यहां बेसमेंट में लैब व ओपीडी का संचालन किया जा रहा था। प्रभारी जेई ने जब पेपर मांगे तो वहां सभी लोग बगले झांकने लगे। प्रवर्तन दल ने जब वहां सील की कार्रवाई शुरू की तो लोग हंगामा करने लगे। उनकी जेई राकेश राणा से काफी झड़प भी हुई, लेकिन उसके बाद भी सील की कार्रवाई नहीं रुकी। यहां पर केवल बेसमेंट का दुरुपयोग ही नहीं किया जा रहा था, बल्कि फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी।

मेडा प्रवर्तन दल की यहां कार्रवाई के बाद सीधे मवाना रोड सलारपुर जलालपुर स्थित डा. सुरभि शर्मा के ठिकाने पर पहुंची। यहां बेसमेंट के व्यवसायिक प्रयोग के लिए पार्टीशन लगाने का काम चल रहा था। प्रवर्तन दल को देखकर वहां काम कर रहे कुछ मजदूर भाग खडेÞ हुए यहां भी काफी हंगामा हुआ, लेकिन प्रभारी जेई ने दो टूक कह दिया कि कार्रवाई हर दशा में होगी। बेसमेंट सील कर दिया गया। प्रवर्तन दल यहां मवाना रोड, रक्षापुरम, अम्हेड़ा में संजीत, रोहित व विशु की लाइब्रेरी पर पहुंचा। बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। एनओसी नहीं थी।

यहां भी सील लगा दी गयी। प्रवर्तन दल का पूरा अमला यहां से रुड़की रोड पल्लवपुरम के लिए निकल गया। यहां वर्धमान प्लाजा स्थित एक बेसमेंट में बाइक वर्कशॉप संचालित की जा रही थी। प्रवर्तन दल प्रभारी राकेश राणा ने जब इसको लेकर जानकारी तलब की तो वहां के मालिक सौरभ मित्तल कोई जवाब ना दे सके। प्रवर्तन दल ने सील लगाने की कार्रवाई अंजाम दी। मेडा प्रवर्तन दल प्रभारी जेई राकेश राणा ने बताया कि शनिवार को चार स्थानों पर बेसमेंट में अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियां पायी गयीं।

उन सभी को सील कर दिया गया है। वहीं, इस संबंध में मेडा के जोनल अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर बेसमेंट के दुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जितने भी चिन्हित किए गए हैं। कोई रियायत नहीं सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मेडा सचिव आनंद सिंह ने बताया कि वेबमेंट का दुरुपयोग करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। सील की कार्रवाई के नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

अब तक इन पर की जा चुकी है कार्रवाई

दिल्ली के राजेन्द्र नगर के एक बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने के बाद आईएएस की तैयारी कर रहे तीन युवाओं के डूब जाने के बाद शासन के निर्देश पर मेडा ने भी बेसमेंट के अवैध रूप से व्यवसायिक प्रयोग के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। मेडा वीसी ने जानकारी दी कि मेडा की ओर से बुधवार को गंगानगर में पल्स जिम, आॅकवुड जिम और डी-स्कवायर जिम के साथ ही एक लाइब्रेरी को सील किया गया।

इसके बाद बृहस्पतिवार को पीएल शर्मा रोड पर सहदेव सिंह, सचिन त्यागी और नेहरू रोड पर देवेंद्र चौधरी के बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए। वहीं अभी भी 59 भवन में बेसमेंट का व्यवसायिक प्रयोग हो रहा है। शनिवार को गंगानगर, रक्षापुरम, अम्हेड़ा व पल्लवपुरम में कार्रवाई की गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img