Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

खुली लूट ! नहीं है ठेका, हो रही 12 जगह वसूली

  • नगर निगम अधिकारियों की शह पर चल रहा लूट का धंधा
  • दो वर्ष पहले निरस्त हो चुके हैं ठेके, वसूली हो रही बदस्तूर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लूट का इससे बड़ा कारनामा इससे बड़ा अंजाम नहीं दिया जा सकता है कि शहर में एक भी जगह ठेका नहीं है और धड़ल्ले से 12 जगह वसूली की जा रही है। खुलेआम चल रही इस लूट का कोई विरोध भी नहीं कर सकता। सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि नगर निगम अधिकारियों की शह से सड़कों पर चल रहे इस लूट के धंधे से प्रशासन पूरी तरह अंजान बना हुआ है। शहर में चलने के लिए आपको भले ही सड़क न मिले, लेकिन जगह-जगह पार्किंग खुल गई है। शहर में कोई भी अस्पताल अथवा नर्सिंग होम ऐसा नहीं है, जिसके बाहर खुलेआम सड़क पर ही पार्किंग न चल रही हो।

ऐसा ही हाल मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी है। यहां मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर तो पार्किंग चलती ही है, साथ ही यहीं मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर भी सड़क पर ही पार्किंग धड़ल्ले से चलाई जा रही है। एक तो अवैध पार्किंग और ऊपर से प्रशासन द्वारा पूर्व में निर्धारित की गई दरों से अधिक किराया इन पार्किंग संचालकों द्वारा वसूला जाता है।
नगर निगम प्रशासन ने कोरोना के बाद वर्ष-2021 में शहर के 10 स्थानों पर वाहन पार्किंग का ठेका निकाला था।

जिसमें से आठ स्थान, टाउन हॉल पार्किंग, दिल्ली रोड स्थित सुपर टेक शॉप्रिक्स मॉल, कंकरखेड़ा बाईपास स्थित कैलाशी अस्पताल, ईव्ज चौराहे के पास स्थित मूलचंद शर्बती देवी अस्पताल, सूरजकुंड पार्क, दिल्ली रोड स्थित एपेक्स टावर आदि स्थानों पर वाहन पार्किंग का ठेका दिया था। सभी ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी किया गया। कोरोना महामहारी के बाद लोग कारोबार से पिट गये थे। काम धंधे बंदी के कगार पर पहुंच गये थे। ऐसे में नगर निगम ने आम जनता को राहत देते हुए पार्किंग की दर न्यूनतम निर्धारित की थी।

इसमें साइकिल के लिए पांच रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। जबकि स्कूटर व बाइक के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। कार के लिए शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया था। नगर निगम ने ठेका छोड़ने के समय ठेके की शर्तों में यह भी निर्धारित कर दिया था कि ठेकेदार इससे अधिक रकम नहीं वसूले। नगर निगम से लाइसेंस जारी होने के बाद ठेकेदारों को लूट का लाइसेंस मिल गया।

निगम ने हालांकि दरें पूर्व में ही निर्धारित कर दी थीं, लेकिन ठेकेदारों ने अधिकारियों की शह मिलने पर अपनी दरें खुद ही निर्धारित कर लीं तथा सभी दरों में शुरुआत में ही दोगुनी बढ़ोतरी कर दी गई। साइकिल के लिए निर्धारित पांच रुपये के स्थान पर शुरुआत में ही 10 रुपये की पर्ची निर्धारित की गई। स्कूटर-बाइक के लिए 20 रुपये तथा कार के लिए 50 रुपये की दर निर्धारित करके इसके अनुसार वसूली भी शुरू कर दी गई।

पार्किंग शुल्क वसूलने के साथ ही यह नियम भी बनाया गया था कि पार्किंग स्थल पर पुरुष व महिला दोनों के लिए पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था ठेकेदार द्वारा स्वयं की जायेगी। ताकि वाहन पार्क करने वालों को असुविधा न हो। इसके साथ ही यहां शीतल पेयजल की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिये गये हैं। लेकिन शहर में एक भी पार्किंग ऐसी नहीं है। जहां शौचालय तो दूर, पीने के लिए पेजयल तक उपलब्ध नहीं होता है।

24 घंटे के लिए होती हैं पार्किंग की दरें

यहां ये भी उल्लेखनीय है कि पार्किंग की दरें निर्धारित करने के साथ ही इस पर्ची पर यह भी अंकित कराना होता है कि पार्किंग किस समय की गई है। वाहन पार्क की पर्ची कटवाने के साथ ही अगले 24 घंटे का ही यह किराया निर्धारित होता है, लेकिन ठेकेदार इसमें यह खेल करते हैं कि वह अधिक से अधिक वाहन पार्क करने के लालच में पार्किंग की दरें प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज करते हैं। इसमें कार चालक को वाहन पार्क कराते समय ही पूछा जाता है कि कितनी देर के लिए खड़ी कर रहे हैं।

यदि वह एक आद घंटे के लिए पार्किग की बात कहता है तो यह वाहन फ्रंट साइड में ही खड़ा करा दिया जाता है। यदि कार संचालक बताता है कि दो-तीन घंटे से ज्यादा लगेंगे तो फिर इस कार को पार्किंग के सबसे अंतिम छोर पर खड़ा कराया जाता है। जबकि देश भर मेें घंटो की पार्किंग की दरें सिर्फ एयरपोर्ट पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन एयरपोर्ट की भांति यहां शहर में भी अधिक से अधिक गाड़ियां पार्क कराने की होड़ में लूट का यह धंधा किया जाता है।

शासन दो वर्ष पहले कर चुका ठेके निरस्त

शासन स्तर से वर्ष-2022 में मेरठ शहर में 15 में से 12 स्थानों के पार्किंग ठेके स्थगित कर दिए थे। शासन के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया। नगर निगम की सीमा में मेरठ में 15 पार्किंग ठेके छोड़े गये थे। इसमें कैलाशी अस्पताल कंकरखेड़ा, कचहरी पूर्वी गेट हनुमान मंदिर, पश्चिमी कचहरी के पूर्वी भाग, मिमहेंस अस्पताल मंगल पांडेय नगर, लोकप्रिय अस्पताल गढ रोड, आनंद अस्पताल गढ़ रोड, सिटी सेंटर स्टार प्लाजा के सामने बच्चा पार्क, न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड, मूलचंद शर्बती अस्पताल ईव्ज, मिडविन अस्पताल गढ़ रोड, डॉ. ओपी सिटी स्केन सेंटर बच्चा पार्क और शॉप्रिक्स मॉल सुपरटेक बिजली बंबा, सूरजकुंड पार्क, बेगमपुल नाला और टाउनहॉल की पार्किंग शामिल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img