Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है। स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बदहाल है। उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने खुद तो जनता के हित में कुछ किया नही, समाजवादी सरकार में जो अच्छे काम हुए थे उन्हें बर्बाद करने को ही अपनी उपलब्धि मान लिया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद शर्मनाक है। खुद उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग में पिछले पांच वर्षों से चल रही अव्यवस्थाओं पर शर्मिंदा होते रहते है। सरकारी अस्पतालों में कहीं ठेले पर मरीज जा रहे हैं तो कहीं सड़क पर टेम्पों में प्रसव हो रहा है। एम्बूलेंस नहीं मिली तो कन्नौज में 100 बेड के अस्पताल में गर्भवती को इलाज नहीं मिला। पहले उसे 50 किलोमीटर दूर अस्पताल रिफर किया गया, वहां से भी भगाया गया तो टेम्पो में बच्चे का जन्म हुआ।

गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल को वसूली का अड्डा बना दिया है। आपरेशन थियेटर से निकलने के बाद मरीज के परिजनों से स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रूपए मांगने का वीडियो वायरल हुआ है।

समाजवादी सरकार में प्रसूताओं के लिए एम्बूलेंस सेवा 102 और सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज हेतु अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा की व्यवस्था की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। महिला अपराध रोकने के लिए 1090 तथा अपराध नियंत्रण के लिए डायल 100 विश्वस्तरीय सेवा की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने 112 करके बर्बाद कर दिया है।

अस्पतालों में मरीजो के लिए नई उन्नत किस्म की मशीने नहीं खरीदी जा रही है। पुरानी मशीने धूल खा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से आवश्यक जांचे भी समय से नहीं हो रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में मरीजों को दवा-इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। जनता अब भाजपा की डबल इंजन सरकार से ऊब चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img