Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

राजधानी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, और निचे जा सकता है तापमान

दिल्ली: पिछले दस साल में सबसे अधिक ठंडा रहा 17 दिसंबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली समेत पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज भी तापमान और गिर सकता है। दिनभर जबरदस्त ठंड रहेगी और शीतलहर भी चलने का अनुमान है।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दस साल में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 2011 में 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह साढ़े 8 बजे तक दृश्यता का स्तर 800 मीटर के साथ हल्की श्रेणी में दर्ज किया गया।

दोपहर 2 बजे बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। रात में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण गलन महसूस की गई।

तो यह होता है ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग तब यह अलर्ट जारी करता है जब मौसम में ऐसा बदलाव हो, जिससे आवागमन, कामकाज या स्कूली बच्चों की आवाजाही पर खासतौर से प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है और खराब मौसम से बचाव के एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहने की वजह से गुरुवार को दोपहर में भी सर्दी का एहसास बना रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 60 फीसदी दर्ज किया गया। रिज इलाका 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, आया नगर में भी न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, फिलहाल उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली में शीतलहर का दौर बना रही है। इसके आगामी दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। इस वजह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा और दिल्लीवासियों को सर्दी के सितम का सामना करना पड़ेगा।

लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड

राजधानी में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त ठंड का एक दशक का रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दस साल में 17 दिसंबर को सबसे कम था।

पिछले 10 वर्षों में 17 दिसंबर के आंकड़े

  1. 2020______4.6
  2. 2019______10.4
  3. 2018______6.0
  4. 2017______8.0
  5. 2016______8.0
  6. 2015______5.0
  7. 2014______9.0
  8. 2013______9.0
  9. 2012______11
  10. 2011______5.0
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img