जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: धर्मपाल ने 1990 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक रहे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहे। 2017 के विधानसभा चुनावों में संघ की ओर से बीजेपी के लिए काम किया। जुलाई 2017 में झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। पहली बार नगर निगमों, जिला परिषदों में बीजेपी को जीत दिलाई।
2020 के बिहार विधानसभा, 2021 के असम विधानसभा और 2022 के उत्तर विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। झारखंड के बाद एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की इनको मिली है जो 2024 में चुनाव में इनकी अग्निपरीक्षा होगी देखना होगा यह उसमें कितना खरा उतरते यह तो आने वाला 2024 बताएगा

