Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

महिला शक्ति से हो जाती है संगठन की दोगुनी ताकत

  • महिला संगठन की बैठक में पहुंचे प्रदेशध्यक्ष जीडी गर्ग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने महिलाओं को व्यापारियों के संगठन से जुडने का आहवान किया।

महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश संगल के आवास पर महिला संगठन की बैठक में प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा व्यापारी संगठनों के साथ महिला शक्ति के जुड़ने से संगठन की ताकत कई गुना बढ़ जाती है। आज देश में महिलाएं बड़े-बड़े उद्योग व व्यापार का संचालन कर रही है।

प्रदेश में हजारों महिलाएं हैं जो अपने व्यापार में बराबर का हाथ बटा रही हैं। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी से प्रदेशध्यक्ष द्वारा प्रदेश दौरे का दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमें बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जिलों में व्यापारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें संगठन की भावी रणनीति से अवगत कराया जाएगा।

तीसरा चरण 17 फरवरी से शुरू होगा जिसमें बड़ौत, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिलों का भ्रमण किया जाएगा। घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहा है लेकिन सुनने को तैयार नहीं है। अब समय आ गया है सरकार को जगाने का। व्यापारी आंदोलन को मजबूर होगा। उन्होंने महिला व्यापारियों को भी इस आंदोलन में आगे बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस मौके प प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सुदेश संगल, प्रदेश संगठन मंत्री महिला शशिअरोड़ा, कविता संगल, सीमा गर्ग, कविता गुप्ता, रश्मि गर्ग, मीरा मित्तल, शिखा गोयल, अंजली गर्ग, सुभाषचंद धीमान, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img