Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

चौकी के पास ठेके से हजारों की चोरी

  • पुलिस ने किरकिरी से बचने को नहीं लिखी रिपोर्ट

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: पूठखास पुलिस चौकी के नाक के नीचे रविवार की रात चोरों ने धावा बोलते हुए देसी शराब के ठेके व बियर शाॅप को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दीवार फांद कर छत से घुसे और घर में रखी तीस हजार रुपये की नगदी 30 पेटी शराब सहित अन्य कीमती सामान ले उड़े। इस संबंध में पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

चोरी की यह दुस्सासहसिक वारदात पूठखास गंग नहर पुल के पास पुलिस चौकी के सामने हुई है। चोरों ने निशाना बनाते हुए देशी शराब के ठेके और एक बियर शॉप को निशाना बनाया और दीवार फांद कर छत के रास्ते से घुसे। चोर देसी शराब के ठेके के गल्ले में रखी तीस हजार रुपये की नगदी वे लगभग 30 पेटी शराब पी ले उड़े। जबकि पास ही स्थित बीयर शॉप में चोरों ने धावा बोलते हुए गले में रखे लगभग बारह हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

20 15

घटना की वारदात का सोमवार की सुबह उस वक्त पता चली जब सेल्समैन नरेश निवासी पूठखास मौके पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए देखकर और गल्ले से नकदी आदि गायब देख उसके होश उड़ गए। सूचना तुरंत उसने थाने पर दी इस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके लौट गई। इस समय पीड़ित ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए केस दर्ज नही किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img